सिकंदरपुर- महावीरी झंडा को लेकर प्रशासन एलर्ट, शांति व सौहार्द के साथ रहने की अपील

सिकंदरपुर कस्बे में 14 जुलाई को निकालने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। पिछले साल जुलूस के दौरान हुए बवाल को देखते हुए अभी से ही विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शनिवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने जुलूस के रास्ते पर फ्लैग मार्च किया।.

महावीरी झंडा को मुख्य जुलूस 14 जुलाई को निकलेगा, लेकिन इससे पहले विभिन्न मुहल्लों से चार जुलूस निकलेंगे। दो जुलाई को राम अखाड़ा का जुलूस नगर के महावीर स्थान से निकलेगा। पांच जुलाई को मानापुर मुहल्ले से लक्ष्मण अखाड़ा का जुलूस निकाला जायेगा। बड्ढा मुहल्ला के भारत अखाड़ा का जुलूस आठ जुलाई को निलेगा। वहीं गोला बाजार से शत्रुघ्न अखाड़ा का जुलूस 11 जुलाई को निकाला जाएगा। सबसे अंत में मुख्य जुलूस निकलेगा। पिछले साल मुख्य जुलूस के दौरान कस्बे में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। .

फ्लैग मार्च के दौरान एसओ अनिल चंद तिवारी व चौकी प्रभारी देवेन्द्रनाथ दुबे ने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ रहने की अपील की। जुलूस के दौरान किसी संदिग्ध के दिखने पर तुरंत पुलिस को बताये। शिकायत आती है तो तत्काल जानकारी दें। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago