मदरसा परीक्षा : बलिया में बनाये गए 11 केंद्र, शामिल होंगे 6930 परीक्षार्थी, जानें पूरी लिस्ट

बलिया- मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परीक्षा के लिए जनपद में 11 केन्द्र बनाए गए हैं। 11 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में कुल 6930 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा केंद्र नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज सिकंदरपुर, मदरसा दारूल उलूम सरकार आसी सिकंदरपुर, बाल विद्या भवन रतसड़, मदरसा फरोगे तालीम निस्वां बहेरी बलिया, शक्ति स्थल उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर महावल, हरखनाथ पाण्डेय उमावि हनुमानगंज, रामप्रवेश सिंह इण्टर कालेज, बनरहीं, मो. शहबान मेमोरियल मुस्लिम इंटर कालेज नगरा, निर्मल बाबा इण्टर कालेज राघोपुर, बिलकिस माईनारिटी इंटर कालेज पिपरौली बड़ागांव व एचकेआईडीएल हाईस्कूल आमडरिया को बनाया गया है।

परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय सचल दल तथा सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण कुवंर सिंह इण्टर कालेज से होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago