लखनऊ में आज राजा भैया का शक्ति प्रदर्शन, एक लाख लोगों के आने की उम्मीद

25 साल के राजनीतिक करियर के पूरे होने पर पूर्व मंत्री राजा भैया लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेंगे. राजधानी के रमाबाई मैदान में ‘राजा भैया रजत जयंती समारोह’ नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

मंत्री समर्थकों को राजधानी पहुंचाने के लिए एक विेशेष ट्रेन भी बुक कराई गई है. ये शुक्रवार सुबह ही लखनऊ पहुंच जाएगी. समर्थकों का कहना है कि समारोह में करीब एक लाख लोग आएंगे.

शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई मैदान में उनकी पहली राजनीतिक रैली में वह नई पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे. उन्होंने पार्टी का नाम ‘जनसत्ता पार्टी’ रखा है.

दरअसल पूरी कवायद राजा भैया उत्तर भारत में बतौर क्षत्रीय नेता स्थापित करने की है. माना जा रहा है कि विशाल रैली के जरिए वह शक्ति प्रदर्शन करेंगे. दरअसल उनकी राजनीति अगड़ा बनाम पिछड़ा ही रहेगी. पिछले दिनों उन्होंने एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के चलते सवर्णों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया था. बता दें राजा भैया पिछले 25 वर्षों से कुंडा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यूपी विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

निर्दलीय रहते हुए भी राजा भैया की धमक सत्ता के गलियारों में हमेशा महसूस की गई. बसपा को छोड़ दें तो सत्ता किसी भी पार्टी की हो राजा भैया मंत्री जरूर रहे. वर्ष 2009 में बसपा सरकार से टकराव के बाद 18 महीने जेल में भी रहे, लेकिन उनका कद नहीं घटा. हालांकि अपने सियासी जीवन में वे कभी भी सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल में न तो शामिल हुए और न ही अपनी पार्टी खड़ी की. 2004 और 2013 में बनी समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री बने. भारतीय जनता पार्टी की कल्याण सिंह सरकार में भी शामिल रहे थे. लेकिन 2002 में बीजेपी के समर्थन से बनी बसपा सरकार में वह शामिल नहीं हुए. इस तरह तकरीबन 25 वर्ष से वह निर्दलीय विधायक के तौर पर ही राजनीति करते रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago