एक उपचुनाव क्या जीत लिया, दिवास्वप्न देखने लगीं मायावती- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिनकी उल्टी-सीधी सभी तरह की गिनती जनता पहले ही खत्म कर चुकी है, वह अब उल्टी गिनती की बात कर रही हैं. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मायावती को गिनती गिनने का कष्ट ही नहीं दिया. कांशीराम जी के बहुजन मिशन से शुरू हुई बसपा को कमीशन वाली बसपा बनाने वाली मायावती खुद तो चुनाव मैदान में उतरने का साहस न जुटा सकीं. अलबत्ता वह दलितों का शोषण करने वालों के समर्थन में जरूर खड़ी हो गई हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनौती पूर्ण समीकरणों के बीच एक उपचुनाव क्या जीत लिया, दिवास्वप्न देखने लगीं. उन्होंने कहा कि मायावती दिन में सपने देखना बंद करें. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के 80 फीसदी भू-भाग पर जनता की सेवा कर रही है और बसपा सुप्रीमो प्रदेश में ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. मिशन को कमीशन में बदलकर दलितों के वोटों का सौदा करके मायावती ने दलितों-वंचितों के विश्वास को चकनाचूर किया है. यही कारण है कि अब मायावती की समाप्त हुई गिनती फिर शुरू होने वाली नहीं है.

दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा था कि बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के बाद अब कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की करारी हार हो गई है. देश में जहां भी उपचुनाव हुए, बीजेपी से दुखी और पीड़ित जनता ने उसे सही रास्ता दिखा दिया है. उन्होंने कहा कि अब जनता बीजेपी के झूठे वादे और सांप्रदायिक भड़कावे में आने वाली नहीं हैं. बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है. बीजेपी ने उपचुनावों में शासन-प्रशासन की ताकत का दुरूपयोग किया है लेकिन फिर भी उनको मुंह की खानी पड़ रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago