बलिया में विकास कार्यों के नाम पर लूट? इन 15 गावं में मिली 94 लाख की वित्तीय अनियमितता

बलिया में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता, भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर जिले के 25 ग्राम पंचायतों में पिछले वर्ष 2020 में 1 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के बीच हुए व्यय की जांच कराई गई, तो इसे बड़ा घोटाला उजागर हुआ। 15 गांवों में 94 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। सभी सम्बन्धित पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस जांच रिपोर्ट में इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दूसरी पंचायतों में भी हड़कंप मच गया है।पूरी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने भी गंभीरता से लिया है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होना तय है।आपको बता दे कि 15 गांवों में 94 लाख की वित्तीय अनियमितता मिली है इसमें सबसे ज्यादा हेराफेरी हल्दी, पुर, सराय भारती, रसड़ा बाहरी में हुई है। विकास खण्ड बेलहरी के ग्राम पंचायत हल्दी में 1 से 25 दिसम्बर के बीच 38.65 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, जिसमें 21.13 लाख की अनियमितता मिल गई है। इसी प्रकार पंदह ब्लॉक के पुर गांव में 68 लाख खर्च कर दिए गए, जिसमें 20 लाख की अनियमितता कर दी गई। रसड़ा ब्लॉक के सरायभारती में खर्च हुए कुल 21.13 लाख में 12.91 लाख तथा ग्रापं रसड़ा बाहरी में हुए व्यय 25.84 लाख में 12.85 लाख की गड़बड़ी पाई गई है।

इसके अलावा नवानगर ब्लॉक के सिसोटार में 5.88 लाख, नगरा ब्लॉक के गोठवा में 4.37 लाख व नरहीं में 4.36 लाख, हनुमानगंज के बसंतपुर गांव में 3.84 लाख व रामपुर महावल में 1.53 लाख, बांसडीह के महाराजपुर में 3.53 लाख, सीयर ब्लॉक के ससना बहादुरपुर में 2.16 लाख, मनियर ब्लॉक के जिगिरसड़ में 1.06 लाख, खड़सरा में 22 हजार, सोहांव के भरौली में 27 हजार 881 व सोहांव में 15 हजार 782 रुपये की अनियमितता मिली है। अब इस बड़े घोटाले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्यवाई की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago