बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट ली कार

बलिया में दो बाइक सवारों ने दिनदहाड़े एक शख्स से कार लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने नजदीकी थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बदमाश अभी फरार हैं।बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर पूरा नहर मार्ग के इम्लिशिया पुल के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद कार मालिक की पिटाई की और असलहे के बल पर कार लूट ले गए।

घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर जांच की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

उभांव थाना क्षेत्र के लेदुरही खंदवा निवासी भूपेंद्र पटेल रिश्तेदार राजू पटेल के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे ब्रेजा कार से आजमगढ़ के लिए निकले थे। वह घर से निकलकर मालीपुर पुरा नहर मार्ग होकर जैसे ही इम्लिशिया पुल के पास पहुंचा कि पीछे से दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकवा दिया।

इसके बाद कार मालिक भूपेंद्र पटेल और उनके रिश्तेदार राजू को असलहा के बल पर धमकाया और दोनों को मारपीट कर कार से उतार दिया। इसके बाद बदमाश कार भूपेंद्र का मोबाइल लेकर भाग गए।

पीड़ित ने दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस समेत कई थानों की फोर्स ने जगह-जगह नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दिया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।पीड़ित की मानें तो 100 मीटर दूर जाकर बदमाशों ने मोबाइल को सड़क पर फेंक दिया। एक महिला को मोबाइल मिला। महिला ने उनको मोबाइल दे दिया। भूपेंद्र पटेल ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही कार खरीदे थे। पुलिस इस लूट को आपसी विवाद सहित अन्य पहलू को केंद्रित कर जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago