बेल्थरारोड- दो भागों में बंटेगा सोनाडीह फीडर, ट्रिपिंग की समस्या होगी दूर

बेल्थरारोड। सोनाडीह फीडर बेल्थारा रोड का सबसे लम्बा फीडर है। चूंकि सबसे लंबा है इससे बिजली की समस्या ज्यादा है। आए दिन बिजली ट्रिप होती रहती है। खामियाजा कई हजार लोगों को बिजली कटौती के रूप में भुगतना पड़ता है।आने वाले दिनों में बिजली ट्रिपिंग की समस्या खत्म होने जा रही है। वजह इस फीडर को दो भागों में बांटना है।इसका निर्णय बलिया से आये अधीक्षण अभियन्ता आर.के. जैन द्वारा बीते 15 जूलाई को विद्युत उप केन्द्र की औचक निरीक्षण में लिया गया था। सोनाड़ीह फीडर पर लोड होने से विद्युत आपूर्ति की समस्या का विषय सामने आया था।

जेई अवधेश यादव ने सोनाडीह फीडर को दो भागों में बांटने के लिए 1 करोड़ 19 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद धन आते ही सोनाडीह क्षेत्र में विद्युत लाईन को दो भागों में बांट दिए जाने के बाद इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या नही रह जायेगी। दो भागों में फीडर बटने कई फायदे होंगे जिसमें, बिजली ट्रिपिंग नहीं होगी, इस फीडर पर 3 दर्जन ट्रांसफॉर्मर है। तार टूटने, फाॅल्ट होने या अन्य कारणों से बिजली बंद होने पर पूरे फीडर की बिजली बंद करना पड़ती है।

बड़ा क्षेत्र प्रभावित होता है। फीडर छोटा होने से आधे ट्रांसफाॅर्मर ही रह जाएंगे। इससे तार टूटने या अन्य कारण से बिजली बंद होने पर कम क्षेत्र की बिजली बंद होगी। सभी कॉलोनियों के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। छोटा फीडर होने से वोल्टेज की समस्या नहीं आएगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago