चुनाव आयोग ने रविवार (10 मार्च 2019) को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। देश भर में कुल 543 सीटों पर चुनाव होंगे लेकिन पूरे देश में एक साथ चुनाव करा पाना संभव नहीं है इसलिए 7 फेज में चुनाव होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे
पूर्वांचल की 13 सीटों पर छठे और सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतिम यानी सातवें चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे। उसी दिन पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, घोसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में भी मतदान होगा।
लालगंज, आजमगढ़, भदोही, जौनपुर, मछली शहर और भदोही में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग होगी। गिनती एक साथ 23 मऊ को होगी।2014 में भी वाराणसी में अंतिम चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी।
छठे चरण के लिए 16 अप्रैल और सातवें चरण के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होगा। रविवार की शाम को करीब पांच बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान करते हुए आयोग ने कहा कि देश में सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट पड़ेगा अौर 23 मई को मतगणना होगी।
इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हर उम्मीदवार को देनी होगी। आज से तत्काल देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…