लोकसभा चुनाव- बलिया में इस दिन डाले जाएंगे वोट, जानें पूर्वांचल की 13 सीटों का हाल

चुनाव आयोग ने रविवार (10 मार्च 2019) को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। देश भर में कुल 543 सीटों पर चुनाव होंगे लेकिन पूरे देश में एक साथ चुनाव करा पाना संभव नहीं है इसलिए 7 फेज में चुनाव होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे

पूर्वांचल की 13 सीटों पर छठे और सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतिम यानी सातवें चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे। उसी दिन पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, घोसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में भी मतदान होगा।

लालगंज, आजमगढ़, भदोही, जौनपुर, मछली शहर और भदोही में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग होगी। गिनती एक साथ 23 मऊ को होगी।2014 में भी वाराणसी में अंतिम चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी।

छठे चरण के लिए 16 अप्रैल और सातवें चरण के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होगा। रविवार की शाम को करीब पांच बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान करते हुए आयोग ने कहा कि देश में सात चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट पड़ेगा अौर 23 मई को मतगणना होगी।

इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हर उम्मीदवार को देनी होगी। आज से तत्काल देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago