लोकसभा चुनाव के लिए रविवार शाम 5 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शाम से ही संपत्ति विरूपण के तहत सहित वाहनों की जांच शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव के तहत बलिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होगा।
निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम का अमला शहर में संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई करने निकल पड़ा। शासकीय संपत्ति पर लगे बैनर-पोस्टर हटाए। हालांकि अधिकांश स्थानों से पहले ही बैनर-पोस्टर हटा दिए गए थे। बलिया पुलिस ने चुनाव को देखते हुए मनियर ग्राम पंचायत पनिचा के प्रधान राजेश वर्मा सहित 10 लोगों पर गुंडा एक्ट, 4 लोगों पर गैगेंस्टर, लगभग 400 पर शांति भंग की आशंका व आबकारी अधिनियम के तहत 30 लोगों पर पाबंदी की कार्रवाई की है।
मनियर पुलिस ने गांव में माहौल खराब करने तथा लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन सभी लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। भरत यादव एवं थाना क्षेत्र के 73 राजस्व गांवों के असना, निपनीया व बहदुरा प्रधान सहित नगर पंचायत मनियर के 394 लोगों के खिलाफ धारा 107/16 में पाबंद किया है।
सबसे अधिक निपनिया गांव के 47 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। वहीं नए वर्ष में 2155 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 30 लोगों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट के तहत 20 लोगों को पाबंद किया । 151,107, 116 सीआरपीसी के तहत 84 लोगों को पाबंद कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह बताया कि चुनाव को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…