हरकत में बलिया प्रशासन – चुनाव के मद्देनजर प्रधान सहित दस लोगों पर गुंडा एक्ट !

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार शाम 5 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शाम से ही संपत्ति विरूपण के तहत सहित वाहनों की जांच शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव के तहत बलिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम का अमला शहर में संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई करने निकल पड़ा। शासकीय संपत्ति पर लगे बैनर-पोस्टर हटाए। हालांकि अधिकांश स्थानों से पहले ही बैनर-पोस्टर हटा दिए गए थे।  बलिया पुलिस ने चुनाव  को देखते हुए मनियर ग्राम पंचायत पनिचा के प्रधान राजेश वर्मा सहित 10 लोगों पर गुंडा एक्ट, 4 लोगों पर गैगेंस्टर, लगभग 400 पर शांति भंग की आशंका व आबकारी अधिनियम के तहत 30 लोगों पर पाबंदी की कार्रवाई की है।

मनियर पुलिस ने गांव में माहौल खराब करने तथा लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन सभी लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। भरत यादव एवं थाना क्षेत्र के 73 राजस्व गांवों के असना, निपनीया व बहदुरा प्रधान सहित नगर पंचायत मनियर के 394 लोगों के खिलाफ धारा 107/16 में पाबंद किया है।

सबसे अधिक निपनिया गांव के 47 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। वहीं नए वर्ष में 2155 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 30 लोगों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट के तहत 20 लोगों को पाबंद किया । 151,107, 116 सीआरपीसी के तहत 84 लोगों को पाबंद कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह बताया कि चुनाव को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago