सलेमपुर सीट पर इन प्रत्याशियों पर रहेगी नजर !

लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पायदान की और चल पड़ा है। पूर्वांचल के सात जिलों की आठ सीटों पर अंतिम चरण के लिए मतदान रविवार को होगा।

शुक्रवार की शाम सभी आठों सीटों पर प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में वाराणसी, राबर्ट्सगंज, बलिया, सलेमपुर गाजीपुर, घोसी, मिर्जापुर और चंदौली सीटों पर मतदान होना है।

शनिवार की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी विधानसभावार होगी। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। बता दें की इस बार सलेमपुर में 15 प्रत्याशी मैदान में

आरएस कुशवाहा-  बसपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा को यहाँ से प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद ये सीट हॉट सीट में गीनी जा रही है।

रविन्द्र कुशवाहा–  जनता और बीजेपी नेताओं के विरोध के बावजूद सलेमपुर से वर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा को बीजेपी ने इस सीट पर दुबारा भरोसा जताते हुए अपना उमीद्वार बनाया है।

राजेश मिश्र–  कांग्रेस ने इस सीट से वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्र को मैदान में उतार कर इस सीट पर लड़ाई रोचक बना दी है।

पूजा पांडेय-  इस सीट से ताल ठोक रही पहली महिला प्रत्याशी पूजा पाण्डेय को शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने प्रत्याशी बनाया है। जो दिग्गजों को चुनौती देते नज़र आ रही हैं। बता दें की पूजा पाण्डेय पहली बार चुनावी मैदान में हैं, बलिया ही की रहने वाली पूजा पाण्डेय धर्म गुरु के साथ- साथ एक सफल बिजनेस वुमेन भी हैं

वहीँ पीस पार्टी से अजीमुललाह अंसारी, हिंदुस्थान निर्माण दल से रामजी प्रताप जिज्ञासु, सुभासपा से राजाराम, अभा हिन्दू महासभा से विद्याशंकर पांडे, भारतीय सस पार्टी से कृपाशंकर प्रसाद, जनता राष्ट्रवादी पार्टी से कैलाश चौहान, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से सोमेश्वर नाथ तिवारी, जनता कांग्रेस पार्टी से मो. सरूर अली, वहीँ विश्राम, छोटेलाल, और सुनील पांडे, निर्दलीय मैदान में हैं।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago