LIVE- रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बलिया में डाला वोट

उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 5.97 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में PM की सीट वाराणसी में सुबह 9 बजे तक 10.9 फीसदी मतदान हुआ। वाराणसी समेत पूर्वांचल के सात जिलों की आठ सीटों पर अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इनमें सुबह नौ बजे तक सबसे ज्यादा मिर्जापुर में 14.09 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम 6.41 प्रतिशत वोटिंग गाजीपुर में दर्ज की गई।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बलिया में डाला वोट

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बलिया के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बलिया लोकसभा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद विधानसभा इलाके में आने वाले प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरा में मतदान किया। मनोज सिन्हा गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा, गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी के अफजाल अंसारी से है।

गाजीपुर के 2949 बूथों में से 311 बूथों की लाइव बेवकास्टिंग की जाएगी। शनिवार तक इसके तहत इंतजाम पूरे करवा लिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी इंतजामों के बाबत जानकारी ली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago