गोरखपुर में बोले अखिलेश, कहा- ‘चौकीदार ही नहीं, ठोकीदार को भी हटाएंगे’

लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव की जमीन भी तैयार करने लगे हैं. गोरखपुर में 19 मई को मतदान होना है. वहां चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठोकीदार कह गए.

रामभुआल निषाद गोरखपुर से महागठबंधन प्रत्याशी हैं. उनके लिए अखिलेश यादव प्रचार करने गए थे. वहां मंच से नरेंद्र मोदी सरकार के अलावा योगी पर भी निशाना साधा. कहा-

“यूपी में ठोको नीति चलाने वाले लोग भी हैं. बताओ यहां पर शिक्षामित्र ठिके थे या नहीं? कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो. बताओ ठोका गया कि नहीं ठोका गया. इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार ही नहीं ठोकीदार को भी हटाना है.”

अखिलेश यादव इशारे में योगी सरकार के शासन काल में कराए गए एनकाउंटर पर सवाल उठा गए. जनवरी में भी इसको ठोको नीति कहकर हमला बोला था. गोरखपुर की रैली में योगी के उस बयान को भी निशाने पर लिया जिसमें योगी ने कहा था कि संविधान नहीं होता तो ये लोग कहीं भैंस चरा रहे होते. अखिलेश यादव ने कहा- अगर संविधान नहीं होता तो ये लोग कहीं घंटा बजा रहे होते.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago