बलिया.
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेशानुसार रोडवेज बलिया पर आने-जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण इत्यादि कार्यो के लिए लगी रात्रि ड्यूटी (रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक) से अनुपस्थित शिक्षक- कर्मचारियों के खिलाफ बीएसए शिवनारायण सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. बीएसए ने बताया कि एआरपी मुमताज अहमद, नियाज अहमद, अशोक कुमार सिंह व भावतोष पांडेय व कनिष्ठ लिपिक मुन्ना की ड्यूटी जिलाधिकारी के आदेश पर लगाई गयी थी, लेकिन ये ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जो कर्त्तव्यहिनता आदेश के पालन में शिथिलता व सेवाशर्तों का उल्लंघन है. इन सभी की गोपनीय आख्या में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया है.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…