प्रदेश में जल्द ही खुल सकती है शराब की दुकान, शासन ने दी इस बात की मंजूरी!

प्रदेश में जल्द ही खुल सकती है शराब की दुकान, शासन ने दी इस बात की मंजूरी!
बलिया.
उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन जारी है. जिसके शराब के ठेके और दुकानें भी बंद हैं. ऐसे में राहत की बात यह है कि योगी सरकार ने शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति प्रदान कर दी है. ऐसी में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सरकार शराब की दुकान खोलने की भी अनुमति दे सकते हैं.
प्रमुख सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकरी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार राजस्व के घाटे के मद्देनजर विशेष एहतियात के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शराब का उत्पादन शुरू किया जाय. आपको बता दें कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति घोषित की थी. इस दौरान देसी शराब की दुकान की बेसिक लाइसेंस फीस पिछले वर्ष के मुकाबले 10 प्रतिशत, अंग्रेजी शराब की दुकान की बेसिक लाइसेंस फीस में भी 20 प्रतिशत और बीयर की दुकान की लाइसेंस फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का फैसला किया गया था. अब उसी के तर्ज पर प्रमुख सचिव इस फैसले के साथ उत्पादन कार्य शुरू करने का निर्देश जारी किया है. ऐसे में एक तरफ जहां शराब उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है, वहीं प्रदेश में जल्द ही शराब की दुकान खोलने की संभावनाएं भी बढ़ गयी है.
इनसेट….
प्रदेश को लगभग 1700 करोड़ राजस्व का नुकसान
गौरतलव हो कि शराब की दुकान से सरकार को अच्छा-खासा राजस्व मिलता है, ऐसे में लॉक डाउन के कारण शराब की दुकानें बंद चल रही है, जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लॉक डाउन में अब तक प्रत्येक जिलों को प्रतिदिन के हिसाब 23 से 24 करोड़ तक नुकसा हुआ है, इस हिसाब देखा जाय तो पूरे प्रदेश के 75 जिलों में अब तक लगभग 1800 करोड़ राजस्व का नुकसान हो चुका है और इसी को देखते हुए शायद अब सरकार ने इस पर एक्शन लिया है और उत्पादन का आदेश दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago