दहेज के सामान में शराब की पेटियां! चौंकिए मत, खबर बिल्कुल सही है। मामला बलिया का है जहां पुलिस को झांसा देने शराब माफिया ने नई तरकीब निकाली और दहेज के सामान में शराब की पेटियां भरकर तस्करी का प्लान बनाया। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कार्यवाही की और शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि दो तस्कर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की। क्षेत्र के रानीपुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन को जब्त किया गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली गई तो पिकअप पर लदी लकड़ी की अलमारी और पलंग में 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिकअप चालक कस्बे के वार्ड नं 1 निवासी अच्छेलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी भाग गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए पिकअप पर दहेज के सामान के रुप में अलमारी व बेड में शराब छिपा दी। पूरे मामले में कार्यवाही को लेकर एसओ मदन पटेल का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…