बेल्थरा रोड डेस्क : रेलवे ने कोहरे तथा ठंड के चलते दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। लिच्छवी के निरस्त होने से इस रूट के यात्रियों के लिए कोई दूसरी ट्रेन न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दिल्ली रूट पर ट्रेन न होने से हालाँकि मऊ रोडवेज ने बसों में बढ़ती भीड़ देखकर की है और दिल्ली रूट पर दो बसों का संचालन बढ़ा दिया है लेकिन ये भी नाकाफी ही साबित हो रहा है । जिससे यात्रियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सीतामढ़ी से, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ जंक्शन होते हुए आनंद विहार तक जानी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने निरस्त कर दिया। रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली 040005 लिच्छवी एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 2 फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। जबकि 04006 आनंद विहार से सीतामढ़ी जानी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक निरस्त रहेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…