बलिया- 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ़्ता’र !

कोटे की दुकान का सत्यापन करने के नाम पर कोटेदार से दस हजार रुपये रिश्वत लेते समय वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल अनूप कुमार गुप्ता को शुक्रवार की शाम शहर के टीडी कॉलेज चौराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास पकड़ा गया।

एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी कोटेदार निरंजन कुमार सिंह पुत्र राम निवासी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। कोटे की दुकान के सत्यापन के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी बांसडीह तहसील के बहुआरा के लेखपाल कोटेदार से रुपये मांगे थे। कोटेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया था।

इसके बाद रुपये देने की योजना बनाई गई। इके तहत शुक्रवार की शाम शहर के टीडी कॉलेज चौराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय लेखपाल अनूप कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध टीम ने शहर कोतवाली में संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।


बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago