Categories: बलिया

बलिया में देर रात अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई के पास पड़ा मिला शव

बलिया में गुरूवार देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय विनोद सिंह का भीमपुरा में मकान है। उनके परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं। वह अकेले घर पर रहते थे। गुरुवार की रात में विनोद पर अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह दुकानदार मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास पहुंचा, तो देखा कि उनका शरीर खून से लथपथ पड़ा था। यह देख दुकानदार घबराकर घर से बाहर आकर लोगों को घटना सूचना दी। मृतक चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था।

मृतक को इस हालत में देख कर लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई विनय सिंह ने बताया कि विनोद सिंह की उनके घर में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। 4 वर्ष पूर्व भी 8 जून 2020 को भी विनोद के ऊपर ट्यूबेल पर सोते वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने रात्रि में हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। हालांकि इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी। 4 वर्ष बाद आज मकान के अंदर उनका शव मिलने से लोगों को पुरानी घटना भी याद आने लगी।

कुछ लोग इस हत्या को उस घटना से भी जोड़ कर देख रहे है। वहीं कुछ लोग उनके द्वारा जमीन की खरीद बिक्री से भी जोड़कर भी देख रहे है। सभी लोगों ने मामले की गहराई से जांच कर आरोपीयों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि यह घटना में प्रथम दृष्टया आशनाई की तरफ देखा जा रहा है। वैसे पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना भीमपुरा के यहां कस्बे में यहां एक सूचना मिली कि यहां विनोद सिंह नाम के एक व्यक्ति हैं। उनके घर के आंगन में उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। उनके गले पर घाव था, जो लग रहा था कि चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से मार करके उनकी हत्या की गयी है। प्रथम दृष्टि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। इसमें हम लोग और भी छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को पकड़ लेंगे।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago