Categories: बलिया

11 जनवरी को स्वर्गीय चंद्रिका सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया: बांसडीह के सुखपुरा थाना के ग्राम अपायल के भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय चंद्रिका सिंह की स्मृति में स्वर्गीय चंद्रिका सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 11 जनवरी मंगलवार को सुबह 11.30 बजे दौड़ का शुभारंभ होगा।

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य व युवा भाजपा नेता राणा सिंह मटेलू के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रेवती चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक पांडेय शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में 3 प्रकार की दौड़ आयोजित की जाएगी। पहले 3 किमी दौड़, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 551 का पुरस्कार दिया जायेगा। बाकी चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा दूसरी दौड़ 1600 मीटर की रखी जाएगी। जिसमें प्रथम पुरुस्कार 1500 रुपए, द्वितीय पुरुस्कार 1001, तृतीय पुरुस्कार 501 रुपए का रखा गया है। महिला दौड़ 3 किमी में प्रथम पुरुस्कार 1500 रुपए, द्वितीय पुरुस्कार 1001 और तृतीय पुरुस्कार 501 रुपए रखा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago