Categories: बलिया

अंतिम दिन, अंतिम प्रचार: एक मार्च को बलिया में रहेंगे अखिलेश यादव, देखें पूरा कार्यक्रम

बलिया। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। आखिरी दौर में दिग्गज पूर्वांचल में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेताओं के बाद अब सपा अध्यक्ष भी प्रचार करने वाले हैं। एक मार्च को सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बलिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। और सातों विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित भी हैं।

अखिलेश यादव का मिनट-टू-कार्यक्रम- पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बलिया में 3 सभा होनी है। वह फेफना बांसडीह और नगरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव 12 बजकर 15 मिनट पर फेफना विधानसभा क्षेत्र स्थित कटरिया गांव पहुंचे जहां उनकी पहली सभा होनी है। अखिलेश यादव फेफना में पहले पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे और फिर सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह 1 बजे बांहडीह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और बिगहा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 2 बजे अखिलेश यादव नगरा विधानसभा क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज में चुनावी सभा करेंगे। और फिर 3 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

अखिलेश यादव की सभा को लेकर जहां एक पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें बलिया में 3 मार्च को वोटिंग होनी है अखिलेश यादव चुनाव शोरगुल थमने से ठीक पहले बलिया में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago