ज़मीन विवाद- बीजेपी विधायक ने जमकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया

बलिया : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन कोरोना के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।  इसको देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। सरकार की इन कोशिशों के बीच कुछ ​लोग अभी भी केंद्र सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने से चूक नहीं रहे हैं। मामला बलिया के सबसे बड़बोले विधायक सुरेन्द्र सिंह का है जहाँ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाते हुए तहसील पहुचे थे। सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर पर लोगों का दावा है की ये एसडीएम को जमीन विवाद में पत्रक देने के बाद की है जिसके बाद लोग इन तस्वीरों पर सवाल भी उठा रहे हैं । गौरतलब है की मेले की जमीन को लेकर विधायक और सांसद के भांजे आमने- सामने हैं।  इसी को लेकर विधायक अपने लाव लश्कर के साथ तहसील पहुचे थे। जहाँ उन्होंने आरोप लगाया है कि इब्राहिमाबाद में दो सौ एकड़ जमीन पर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने नाम अंकित करा लिया है, लेकिन जनदबाव की वजह से काबिज नहीं हो सके हैं। उक्त जमीन में ही वर्षों से सुदिष्ट बाबा का ऐतिहासिक पशु मेला लगता है।

विधायक ने लिखा है कि पिछले दिनों सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के भांजे के नाम से भूमाफियाओं से जमीन की रजिस्ट्री करायी गयी है। इन सभी फर्जी कार्यों को करने वालों व भूमाफियाओं को क्षेत्र के प्रभावी जनप्रतिनिधियों द्वारा बचाया जाता रहा है।

पत्रक देने के बाद तहसील परिसर में समर्थकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि द्वाबा की तपोभूमि पर भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां गलत करने वालों को दण्ड जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि इब्राहिमाबाद की जिस जमीन पर सुदिष्ट बाबा का पशु मेला लगता है उसे बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं हुआ तो द्वाबा बचाओ-बेईमान भगाओ रैली की जायेगी।

वहीँ मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए विनय सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य मेरे मामा व मेरे परिवार की छवि को धूमिल करना है। इसीलिए वे तथ्यों को तोड़मरोड़ कर रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि जमीन के सही गलत का निर्णय राजस्व विभाग करेगा। विधायक को अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। खरीदी गई जमीन काश्तकारों की है। विधायक को कोई आपत्ति है तो उन्हें सक्षम अधिकारियों के सामने प्रकरण रखना चाहिए।

जनता के बीच जाकर शोर मचाने का उनका उद्देश्य कुछ और है। विनय ने कहा कि विधायक लगातार हमलोगों की मानहानि कर रहे हैं। इसे लेकर उन्हें वकील के माध्यम से 25 करोड़ की नोटिस भेजी जा रही है। इस प्रकरण को लेकर मैं भी जल्द ही जनता के बीच जाऊंगा।

(सभी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है) 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago