Categories: Uncategorized

क्या है मनमोहन पर बनी फिल्म की कहानी, क्यों हो रहा है विवाद?

विवादों में घिरी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म . फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर महाराष्ट्र के यूथ कांग्रेस ने चेतावनी जारी की है . यह वह फिल्म है जिसका इंतजार काफी समय से कई लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे थे . पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार बॉलीवुड के मशहूर अदाकार अनुपम खेर निभा रहे हैं और यह फिल्म मनमोहन सिंह के पुराने मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है . किताब में संजय बारू ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी के आगे घुटने टेक दिए थे .

सोशल मीडिया पर भले ही मनमोहन सिंह का किरदार निभाने वाले अनुपम खेर की तारीफ हो रही हो लेकिन फिल्म ने कांग्रेस को जरूर नाराज कर दिया है . महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने बताया कि हमने इस फिल्म के निर्माताओं को एक चिट्ठी लिखी है और उसमें कहा है कि यह फिल्म हमको दिखाएं यह फिल्म हमको दिखाई जाए और हम इस को देखेंगे अगर इसमें कुछ गलत चीजें हैं तो उसको निकालना पड़ेगा .

अगर यह गलत चीजों को नहीं निकालेंगे तो महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे . इस फिल्म को लेकर सबसे पहले बॉलीवुड अदाकार अनुपम खेर सामने आए और उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म इसलिए नहीं बनाई जाती है कि उससे किसी को बुरा लगेगा उन्होंने कहा हम ने फिल्म बनाई है बाकायदा इस फिल्म को संवैधानिक तौर पर सेंसर से सर्टिफिकेट मिला है.

सर्टिफिकेट के बाद ही हमने किसी तरह की भी पब्लिसिटी शुरू की है और ट्रेलर लॉन्च किया है . उनको बोलने दीजिए उनकी जो संस्था है या पॉलीटिकल पार्टी है क्या वह कानून से बड़ी है या सेंसर बोर्ड से बड़ी है इसका फैसला भी कानून करेगा . फिल्म पर विवाद इसलिए भी बढ़ गया जब बीजेपी के टि्वटर हैंडलर से लिखा गया कि फिल्म की कहानी बताती है किस तरह कांग्रेस ने 10 साल तक देश को बंधक बनाकर रखा . भारतीय जनता पार्टी के लिए यह फिल्म हथियार बन चुकी है बल्कि कांग्रेस पलटवार करते हुए बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि बीजेपी झूठ फैला रही है .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago