तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि नहीं रहे. तमिल सिनेमा में लोकप्रियता हासिल करने के बाद राजनीति में प्रवेश करने वाले करुणानिधि की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. उन्होंने आज तक जितने भी चुनाव लड़े, उसमें उन्होंने हमेशा जीत दर्ज की. आइए देखते हैं कैसा रहा उनका चुनावी रिकॉर्ड…
करुणानिधि पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, जिसमें साल 1969, 1971, 1989, 1996 और 2006 शामिल है. इसके अलावा वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे.
उन्होंने अपना सबसे पहला चुनाव साल 1957 में लड़ा था और उसमें जीत दर्ज की थी. उसके बाद उनका विजय रथ हमेशा आगे बढ़ता रहा और उन्होंने कई चुनाव लड़े और हर चुनाव में जीत हासिल की.
उन्होंने 1957 में कुलीथलाई, 1962 में थांजवूर, 1967 और 1971 में सैदापेट, 1977 और 1980 में अन्ना नगर से जीत हासिल की.
उसके बाद उन्होंने 1984 के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया.
लेकिन उसके बाद 1989 और 1991 में हार्बर, 1996, 2001 और 2006 में चेपॉक और उसके बाद 2011 और 2016 में तिरुवरुर से जीत दर्ज की.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…