Categories: बलिया

चिलकहर में हुई कोटेदार संघ की बैठक, कोटेदारों की मांगों पर हुई बातचीत

चिलकहर में कोटोदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओंमकार नाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत की गई। वहीं कोटेदारों की प्रमुख मांगों पर बातचीत हुई।

बता दें कि पिछले 6 महीने से भाड़ा और लाभांश का पैसा कोटेदारों को नहीं मिला, जिससे वह आक्रोशित हैं। उनकी नाराजगी बैठक में झलकी। जहां बैठक में ओमकार नाथ सिंह ने कहा कि कोटेदार अपने घर से पैसा लगाकर राशन का वितरण कर रहे हैं और नाम सरकार का हो रहा है।

बैठक में तय हुआ कि 23 मार्च तक भाड़ा और लाभांश का पैसा अगर नहीं मिलता है तो चिलकहर के सभी कोटेदार 24 मार्च से अनिश्चित काल के लिए राशन का उठान करना बंद कर देंगे। इस मौके पर कोटेदार संघ के महामंत्री सूर्यमुखी यादव ने कहा कि हमने इसकी शिकायत अपने जिला पूर्ति अधिकारी बलियां को दे दिए हैं, इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष राम अवतार राम, प्रेमचंद्र सिंह, राजेश राजभर, शंभू राम, ओम प्रकाश राम, अर्जुन यादव, सत्यनारायण प्रसाद गूप्ता,अजय सिंह, रामप्रकाश सिंह,हरिहर यादव, जितेंद्र राम सहित अन्य कोटेदार मौजूद रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

21 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago