जब भेष बदल बाइक चोरी का मुकदमा कराने पहुँचे राजकरन नय्यर, जानिए कौन हैं बलिया के नए SP

बलिया। जिले सहित प्रदेश के नौ अन्य पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया जा चुका है। निवर्तमान एसपी डॉ विपिन टाडा गोरखपुर के एसपी बनाए गए हैं वहीं जिले में नए बनाए गए हैं राजकरन नय्यर। अचानक हुए इस तबादले के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। वहीं, विपिन टाडा के गोरखपुर जाने को लेकर भी तमाम चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। बाद बाकी नए एसपी को लेकर भी पुलिस महकमे के भीतर खाने में भी बातचीत चल रही है। खबरों की मानें तो जौनपुर में एसपी रहने के दौरान राज कुमार नय्यर, भेष बदल कर बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गए और नौबत ये आई की थानाध्यक्ष को सस्पेंड करना पड़ा।

कौन हैं राजकरन नय्यर- पश्चिम बंगाल कैडर में 2012 बैच के आईपीएस राजकुमार नय्यर वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति पर हैं। हालांकि नैय्यर को मूल रूप से पश्चिम बंगाल कैडर आवंटित किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उन्हें 2017 में उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। राज कुमार अय्यर मार्च 2019 में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस अधीक्षक बनाए गए थे। फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले श्री नैयर ने बायोटेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और नैनो टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई) की पढ़ाई की है।

बाईक चोरी मुकदमा का क्या है किस्सा- सितंबर 2020 में जौनपुर के एसपी बनने के बाद राजकरन नय्यर के काम करने के तरीके ने सबका ध्यान खींचा था। श्री नय्यर, दिसंबर 2020 की किसी रात को सिकरारा थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। थानाध्यक्ष अंगज तिवारी ने पीड़ित के भेष में पहुंचे SP से इतने सवाल पूछे कि लगा जैसे एसपी ने ही बाइक चुराई हो। थानेदार के इस व्यवहार से नाराज एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी इसके बाद मछलीशहर कोतवाली भी गए। वहीं भी पिकेट से गायब दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

अपनी तेज तर्रार छवि के साथ बलिया जिले में कटान और अपराधिक गतिविधियों के बीच राजकुमार नय्यर का कार्यकाल कैसा होगा यह तो समय की गर्भ में है। बाकी विपिन टाडा के गोरखपुर जाने के बाद पुलिस महकमें और सामान्य जनमानस में चर्चाओं ने जोर तो पकड़ ही लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago