Categories: बलिया

जानिए कौन है बब्बन राजभर, जिनको बीजेपी ने रसड़ा से बनाया प्रत्याशी

बलिया की रसड़ा सीट से भाजपा ने बब्बन राजभर को अपना उम्मीदवार जताया है। रसड़ा के राजभर वोटरों को साधने के लिए  बड़ा दांव चला है। खास बात ये है कि बसपा के मौजूदा विधायक को हराने भाजपा ने बब्बन राजभर को चुनावी मैदान में उतारा है, वह खुद पहले बसपा के दिग्गज नेता रह चुके हैं। बब्बन राजभर लंबे समय से बसपा से जुड़े थे। साल था 1999, जब सलेमपुर लोकसभा सीट से बब्बन बहुजन समाज पार्टी से सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए काम किया।

लेकिन साल 2018 में बब्बन राजभर ने बसपा पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि बसपा अपने मिशन से भटक गई है। यहां पैसे के हिसाब से टिकट दिए जाते हैं। बता दें कि बब्बन राजभर महाराजा सुहेलदेव सेना के अध्यक्ष भी हैं। साल 2021 में उन्होंने अपने कई साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।

वहीं राजभर के प्रत्याशी बनने के बाद से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है तो वहीं लंबे समय से राजनीतिक में सक्रिय रहने से राजभर का वोटबैंक भी अच्छा है। ऐसे में आने वाले चुनाव में राजभर रसड़ा के मौजूदा बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को कड़ी चुनौती दे पाते हैं  या नहीं ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago