बलिया- भाजपा की नई लिस्ट जारी होने के बाद बलिया में सियासी उठापटक तय माना जा रहा है. वर्तमान में सांसद भरत सिंह का टिकट काट कर भाजपा ने भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को टिकट दिया है. वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा के कद्दवार नेता भी माने जाते हैं. भदोही से तीन बार वर्ष 1991 से 96 तक, 1998 से 99 तथा 2014-19 तक सांसद रहे चुके वीरेंद्र सिंह मस्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए “गाँव चलो अभियान” शुरू किया था। बलिया के दोकटी में पैदा वीरेंद्र सिंह मस्त पहली बार अपनी राजिनित पारी की शुरुवात बलिया से करने जा रहे हैं।
एक नज़र वीरेंद्र सिंह मस्त के सियासी सफ़र पर
जन्म 21 अक्टूबर 1956 को बलिया के दोकटी में जन्म हुआ
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक
1981 में रेणु सिंह से शादी
1988-1989: जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
1989-1992: जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (B.J.P.)
1991: 10 वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1996-98: प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा (भाजपा)
1998: 12 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
2000-2004: राज्य समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच
मई, 2014: 16 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…