जानें कौन हैं बलिया लोकसभा सीट से सुभासपा प्रत्याशी विनोद तिवारी ?

बलिया– सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. बलिया लोकसभा सीट से सुभासपा ने विनोद तिवारी को अपना उमीदवार बनाया है.

कौन हैं विनोद तिवारी 

बलिया के दुबहड़ ब्लाक के माधोपुर गांव के रहने वाले विनोद तिवारी 2012 में सिकंदरपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं और 26 हजार से अधिक मत पाए थे। 2017 में भी परचा भरने के बावजूद भाजपा और सुभासपा के गठबंधन होने के बाद गठबंधन धर्म निभाते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिए था.  वर्तमान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव के पद आसीन विनोद तिवारी ,सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. भूमिहार बिरादरी में उनकी काफी पकड़ भी मानी जाती है।

राजनीति में आने के मकसद पर बात करते हुए विनोद तिवारी ने बलिया ख़बर के एक सवाल पर कहा ‘राजनीती व्वयसाय नहीं है ये समाज की सेवा है, मैं जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ’, उन्होंने कहा की अगर मैं चुनाव जीता तो बलिया में एअरपोर्ट बनने से कोई नहीं रोक सकता.

आप को बता दें की बलिया लोकसभा सीट से भाजपा ने भदोही के सांसद विरेंद सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाया हैं, वहीँ गठबंधन की तरफ से समजादी पार्टी ने अभी तक किसी भी उमीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालाँकि चर्चा नीरज शेखर को लेकर जोरो पर हैं, वहीँ कांग्रेस ने भी अभी इस सीट को लेकर पूरी तरह पत्ते नहीं खोले है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago