कौन हैं बलिया के विंग कमांडर मनीष सिंह, जो राफेल उड़ाकर ला रहे हैं?

बलिया : आज का दिन भारत के साथ साथ बलिया के लिए भी बेहद ख़ास है. दरअसल एक तरफ़ जहाँ आज फ़्रांस से भारत के लिए राफेल विमान ने उड़ान भरी तो दूसरी तरफ़ ख़ास बात यह है कि इन पाँच विमान में एक विमान उड़ा ला रहे हैं विंग कमांडर मनीष सिंह. आपको बता दें कि विंग कमांडर मनीष सिंह बलिया से ताल्लुक़ रखते हैं. वह बांसडीह तहसील के छोटे से गांव बकवां के रहने वाले हैं. वहीं मनीष सिंह के पिता मदन सिंह भी सेना से रिटायर हुए हैं. मनीष के राफेल उड़ाकर भारत लाए जाने से बकवा गांव में खुशी की लहर है। जिले के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

वायु सेना के पायलटों का जो दल फ्रांस से राफेल विमान ला रहा है, उसमें जिले के आर्मी से रिटायर मदन सिंह के बेटे विंग कमांडर मनीष सिंह भी शामिल हैं। मनीष के छोटे भाई अनीश सिंह ने बताया कि भैया आज यानी मंगलवार को अबुधाबी में थे तो उनसे हम लोगों ने कुशलक्षेम जानने के लिए बात की थी। उन्होंने बताया कि आज अबुधाबी से भारत के लिए उड़ने वाले हैं। अनीश ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा से शिक्षा लेने के बाद वायुसेना में मनीष का चयन एनडीए के जरिये हुआ था।

कौन हैं विंग कमांडर मनीष सिंह?

बांसडीह के बकवा गांव के रहने वाले  फौजी मदन सिंह के पुत्र मनीष सिंह अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। गांव की गलियों से निकल कर विंग कमांडर के पद तक पहुंचे मनीष की शुरुआती शिक्षा गांव के एक निजी स्कूल नूतन शिक्षा निकतन में हुई। छठवीं कक्षा तक गांव में पढ़ाई करने के बाद उनकी उच्च शिक्षा करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल से हुई, जहां इनके पिता सेना में सेवारत रहे।

वह 2003 में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट वायुसेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल विंग कमाण्डर हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में तैनात थे। उन्हें राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण लेने के फ्रांस भेजा गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद राफेल को भारत लाने वाले दल में उनका चयन किया जाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। दो भाई और दो बहन में सबसे बड़े मनीष के राफेल उड़ाकर भारत लाए जाने से बकवा गांव में खुशी की लहर है। मनीष के पिता मदन सिंह को अपने बेटे पर गर्व है। गांव के समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि पूरा गांव आने लाल के लिए फूले नहीं समा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago