Categories: Uncategorized

किसी इंसान का असल रूप कैसे देखें, मुफ़्ती तारिक मसूद साहब ने बताया…

आज हम आपके लिए ऐसी वीडियो ले कर आ रहे है जिसमें मौलाना तारिक मसूद साहब ने इंसान की पहचान के बारे में बताया है। तो आइए आपको बताते हैं कि मौलाना तारिक मसूद ने इस वीडियो में क्या बताया है। मौलाना तारिक मसूद साहब इस वीडियो में कहते हैं कि आज थोड़ा बहुत दीन इबादत में नजर आ रहा है लेकिन मामलात में मुसलमान दीन से बिल्कुल फारिग़ हो चुका है। मौलाना ने बताया कि मैं हांगकांग में था तो किसी ने मुझसे सवाल पूछा। मौलाना कहते है की वो शायद मेरा आइक्यू टेस्ट कर रहे थे।

मौलाना से पूछा कि मौलाना किसी शख्स के अच्छा होने का कैसे पता चलेगा तो मौलाना ने उनसे जवाब में कहा कि अगर आपको पता करना है कि कोई आदमी अच्छा है या बुरा तो आप उसको पैसे उधार दीजिए और अगर वह टाइम पर पैसे वापस कर दे तो वह बहुत अच्छा आदमी है अगर वो इंसान आपके घर पर आकर आपको टाइम से पैसे वापस कर दे तो आप समझ लीजिये कि वह जन्नत उल फिरदौस वाला आदमी है।

और अगर उसने घर पर आकर वापस नहीं किया और आपको उसके घर जाना पड़ा और उसने दे दिया तो भी वह जन्नती आदमी है। मौलाना कहते हैं कि यह मै मजाक में नहीं कह रहा हूं अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो आप किसी को अपना घर किराए पर दे दे और उससे ये एग्रीमेंट करवा लें कि महीने की 1 तारीख को आप उससे किराया लेंगे.

आप जब उसके घर जाएंगे 1 तारीख को तो यह नहीं कि वह आपको पैसा दे देगा बल्कि गुस्सा करेगा कि अभी 1 तारीख हुई नहीं और सर पर आकर खड़े हो गए मैं अक्सर लोगों से कहता हूं कि मालिक मकान किराएदार को परेशान नहीं करता बल्कि किराएदार मालिक मकान को परेशान करता है। आगे देखें वीडियो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago