बेल्थरारोड डेस्क : बलिया जिले के थाना उभांव क्षेत्र में 15 वर्षीया किशोरी का कथित रूप से अपहरण एवं बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
न्यूज़ एजेंसी भाषा के मुताबिक थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का पिछले नौ अक्टूबर को उसके पड़ोसी सूरज पासवान (22) ने कथित रूप से अपहरण कर लिया तथा उसे नोएडा ले जाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया ।
पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर सोमवार को सूरज के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कल थाना क्षेत्र के चौंकिया मोड़ से किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…