बलिया डेस्क : पुलिस विभाग की ओर से लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडेय (डीआईजी) ने लॉ एंड आर्डर के सम्बन्ध में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित फीडबैक लिया। कहा कि हर गांव की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। क्षेत्र में लगातार गतिशील रहें।
नोडल अधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि एसओ व बिट के सिपाही अपने तैनाती वाले गांव में लोगों से लगातार संवाद कायम रखें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही होती रहे। अचानक बॉर्डर चेकिंग व प्रमुख चौराहों पर समय समय चेकिंग अभियान चलाते रहें।
बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही ने भी कानून व्यवस्था के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भीमपुरा एसओ ने बताया कि छुट्टा पशुओं के ज्यादा होने की समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने वाहन भेज अभियान चलाकर उन्हें पकड़वाने का भरोसा दिलाया। बैठक में एसपी विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम (सदर) राजेश यादव, एसडीएम (सिकन्दरपुर) अभय सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ व एसओ मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…