गांवों में हर गतिविधि पर रखें नजर, लोगों से लगातार संवाद रखें कायम- नोडल अधिकारी

बलिया डेस्क :  पुलिस विभाग की ओर से लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडेय (डीआईजी) ने लॉ एंड आर्डर के सम्बन्ध में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित फीडबैक लिया। कहा कि हर गांव की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। क्षेत्र में लगातार गतिशील रहें।

नोडल अधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि एसओ व बिट के सिपाही अपने तैनाती वाले गांव में लोगों से लगातार संवाद कायम रखें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही होती रहे। अचानक बॉर्डर चेकिंग व प्रमुख चौराहों पर समय समय चेकिंग अभियान चलाते रहें।

बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही ने भी कानून व्यवस्था के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भीमपुरा एसओ ने बताया कि छुट्टा पशुओं के ज्यादा होने की समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने वाहन भेज अभियान चलाकर उन्हें पकड़वाने का भरोसा दिलाया। बैठक में एसपी विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम (सदर) राजेश यादव, एसडीएम (सिकन्दरपुर) अभय सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ व एसओ मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago