Categories: Uncategorized

कर्णाटक : राजनीती में एक बार फिर उलट फेर, निर्दलीय विधायक के इस दावं से…

कर्नाटक में राजनीतक उथल पुथल कम होने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद वहां पर बहुमत से दूर भाजपा ने राज्यपाल की मदद से सरकार बना ली थी और सीएम बन गए थे येदियुरप्पा। लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भाजपा को एक सीमा के भीतर बहुमत साबित करने का आदेश सुना दिया था।

इसके बाद भाजपा तय सीमा के भीतर बहुमत साबित करने में नाकामयाब रही और उसे सत्ता छोड़नी पड़ी और येदियुरप्पा को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद जनता दल सेकुलर और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी और इन्हें निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हासिल था। लेकिन अब दो विधायकों एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर ने इससे अपना समर्थन वापस ले लिया है और राज्य में एक बार फिर से राजनीतक अस्थिरता उत्पन्न हो गई है।

लेकिन सीएम कुमारस्वामी इससे बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं। इसलिए ही तो इस मुश्किल घडी में बीते दिनों वह अपने बेटे की फिल्म का ट्रेलर देखते पाए गए हैं। आपको बता दें कि उनके बेटे निखिल गौड़ा ने फिल्म में अभिमन्यु के रोल में नज़र आने वाले हैं और यह कन्नड़ फिल्म महाभारत पर आधारित है। ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने इस फिल्म की काफी तारीफ भी की है। उन्होंने कहा है कि कन्नड़ में ऐसी फिल्म पहली बार बन रही है। इस फिल्म का निर्माण विधायक मुनिरत्ना कर रही है।

आपको बता दें कि दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद से वहां पर एक बार फिर से उथल पुथल दिखाई दे रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा सरकार गिराने के लिए खरीद फरोख्त कर रही है। दोनों निर्दलीय विधयाकों ने राज्यपाल को ख़त लिखकर अपने बहुमत वापस लेने से अवगत कराया है। ऐसे में अब वहां पर एक बार फिर से सत्ता गर्मा रही है। कहा जा रहा है कि इसका असर अगले लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago