Categories: Uncategorized

कपिल शर्मा शो से निकलने के बाद सिध्दू ने क्या कहा?

कपिल शर्मा के शो से निकलने के बाद सिद्धू का बड़ा बयान आया है सिद्धू ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा था। आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश के राजनेता तरह तरह का बयान दे रहे थे जिसके बाद सिद्धू का भी बयान आया। सिद्धू ने अपने बयान में कहा कि आतंकियों का कोई मजहब और कोई देश नहीं होता है। जिसके बाद भारत की जनता ने सिद्धू के इस बात को टारगेट कर लिया और यह मांग करने लगे कि सिद्धू को कपिल शर्मा शो से निकाल दिया जाए क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की पैरवी की है। जिसके बाद सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से निकाल दिया गया।

कपिल शर्मा के शो से निकलने के बाद सिद्धू ने फिर से बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने यह कहा था कि जहां जहां ऐसा होता है वहां अच्छाई का द्वार खुला होना चाहिए और बुराई को कुचलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने यह कहा था कि इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकलना चाहिए जवान ही क्यों खून से लथपथ हो। आखिर जवान ही की क्यों शहादत हो इसका पूरा समाधान निकलना चाहिए 71 साल से जो हो रहा है वह दोबारा नहीं होना चाहिए.

उन्होंने यह भी बताया कि इस को कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे इंटरनेशनल प्रेशर से रोका जा सकता है। सिद्धू का कहना है कि मैंने यह कब कहा है कि दोषियों को सजा मत दो या उनके खिलाफ कुछ ना करो लेकिन अगर मेरी इस बात को लोग उछाल रहे हैं तो वह आज भी उछाल सकते हैं। आखरी में सिद्धू ने 1 शायरी भी मारी जिसमें उन्होंने कहा कि उसूलो पर आंच आए तो टकराना जरूरी है और जिंदा हो तो जिंदा नज़र आना ज़रूरी है।

आपको बता दें कि पुलवामा में हुए अटैक के बाद देश की जनता बहुत आक्रोश में है। भारत की जनता ने सरकार से बस एक ही मांग की है कि हमें एक सर के बदले 10 सर चाहिए जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि सुरक्षाबलों को इस हमले का बदला लेने के लिए खुली छूट दी गई है। दोस्तों ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत पाकिस्तान को करारा जवाब देगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago