Categories: देश

दारोगा को हो गया महिला कांस्‍टेबल से प्‍यार, पुलिसवालों ने थाने में ही करवा दी शादी

कानपुर के रेल बाजार पुलिस स्‍टेशन में बुधवार को अलग ही नजारा दिखा। अमूमन प्रेमी जोड़े भागकर थाने पहुंचते हैं मगर जब पुलिसकर्मियों को ही आपस में प्रेम हो जाए तो? इसी थाने में तैनात सब इंस्‍पेक्‍टर गिरीश यादव को कांस्‍टेबल भावना तोमर से प्रेम हो गया। दोनों ने प्रेम सम्‍बंधों को स्‍थायी करने का फैसला किया तो साथी पुलिसकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पहले दोनों कोर्ट गए और वहां कानूनी तरीके से शादी रचाई। इसके बाद जब दोनों वापस थाने आए तो पुलिसकर्मियों ने फूलों की माला मंगवाई और थाना परिसर में ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला डाली। इंस्‍पेक्‍टर मनोज कुमार रघुवंशी समेत सभी पुलिसवालों ने इस पुलिसिया जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं।

हाल ही में कई ऐसी खबरें आईं जब पुलिस ने थाने में ही प्रेमी जोड़ों का विवाह कराया। पिछले महीने यूपी के ही बाराबंकी जिले की पुलिस ने विनय कुमार और नेहा वर्मा की शादी थाने में कराई थी। दोनों कुछ समय से शादी की सोच रहे थे मगर परिवार इसके खिलाफ थे। बार-बार मनाने पर भी जब वे नहीं माने तो दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। घरवालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस को बता चला कि दोनों बालिग हैं तो उनकी शादी की व्‍यवस्‍था कराई गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago