बलिया में कोरोना के बाद कालाजार के केसों में बढ़ोतरी, आठ नए केस सामने आए

बलिया। कोरोना के केस कम होने के बाद अब बलिया में कालाजार के केसों में इजाफा हो रहा है। जनपद में कालाजार के आठ नए रोगी मिले हैं। इस बीमारी से जिले के 12 ब्लॉक प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि जनवरी 2021 से मई तक आठ नए रोगी मिले हैं, इसमें दो महिला हैं। आठ रोगियों में से कोटवा ब्लॉक से दो, मनियर ब्लॉक से दो तथा दुबहर, बांसडीह, रेवती और मुरली छपरा ब्लॉक से एक-एक कालाजार के रोगी मिले हैं।

इस मामले की जानकारी कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डॉ नीलोत्पल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह जनपद कालाजार प्रभावित प्रदेश के जनपदों में से एक है। इससे बचाव को लेकर सभी प्रभावित 12 ब्लॉकों के गांवों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रथम चक्र का कालाजार का काम पूरा है। उन्होंने आगे कहा, कालाजार प्रभावित ब्लॉकों में हनुमानगंज, मुरली छपरा, कोटवा, रेवती, चिलकहर, मनियर, बेलहरी, बेरुआरबारी, बांसडीह और सोहाव है। इसीलिए हमें सतर्कता बरतने की जरूरत है।

डॉक्टर नीलोत्पल कुमार ने बताया कि, ‘कालाजार रोग बालू मक्खी के काटने से होता है। बालू मक्खी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पैराथायराइट दावा का छिड़काव घरों के अंदर किया जाता है। बालू मक्खी ज़मीन से छह फ़ीट ऊपर उड़ सकती है। इसीलिए छिड़काव घर ले अंदर किया जाता है। कोरोना काल में अगर किसी मे कालाजार के लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें। तत्काल नजदीकी सामुदायिक केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुक्ल जांच कराकर जिला अस्पताल में इलाज करवाएं।’

कालाजार की बीमारी बालू मक्खी के काटने से फैलती है। यह मक्खी नमी वाले स्थानों पर अंधेरे में पाई जाती है। यह छह फीट को उड़ पाई है। इस बीमारी में दो सप्ताह तक लगातार या रुक-रुक कर बुखार आता है। वजन कम होना, पेट फूल जाना, भूख कम लगना, शरीर काला पड़ जाना लक्षण हैं। बता दें कि बुधवार को जिले में अचानक से कोरोना केस बढ़ गए हैं। आज 7 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago