Categories: बलिया

बलिया पहुंचे जेपी नड्डा बोले- योगी के कार्यकाल में खत्म हुआ गुंडाराज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बलिया पहुंचे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वोट की अपील की।

बलिया के रतसर इंटर कालेज में मंगलवार को दोपहर आयोजित जनसभा के दौरान जेपी नड्डा अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटना, तोड़ना, लड़ाना ये ही सपा-कांग्रेस का काम है। लोगों को डराना, मुसीबत में डालना, जमीन कब्जा करना, पैसा वसूली करना यही इनका काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता, सपा का कोई नेता आकर ये नहीं कह सकता कि उसने लोगों के लिए इतने काम किए हैं। समाज को बांटना, भाई-भाई को लड़ाना, भय, आतंक फैलाना, अवैध कब्जे करना ही इनके काम है।

उन्होंने भाजपा की तारीफ में कहा कि रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की ताकत सिर्फ भाजपा में है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, खून की होली खेली थी। कांगेस पार्टी राम मंदिर के केस को अटकाती थी, भटकाती थी। आपने मोदी सरकार को चुना, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।

कोरोनाकाल में जब लॉकडाउन लगा थे, मोदी सरकार ने 20 करोड़ बहनों के जनधन खाते में 500-500 रुपये भेजे थे। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत उनके घरों में चूल्हा जल सका। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक लोगों के पक्के आवास बने हैं। इस साल 80 लाख पक्के घर गरीबों के लिए बनेंगे।

अपने पूरे संबोधन के दौरान नड्डा सपा पर हमलावर रहे। योगी के पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज था, गुंडाराज था। आज गुंडाराज और माफियाराज समाप्त हो गया है। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे। अब कोई यूपी में आतंकवादी घटनाएं करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पिछले दिनों कह रही थीं कि आतंकवाद का मुद्दा फिजूल की बातें हैं। इनके पूज्य पिता राजीव गांधी की जीवन लीला आतंकवाद के कारण समाप्त हुई, तब भी इनकी ये सोच है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आतंकवादी गतिविधियों के आरोपियों को जेल से रिहा करा दिया था। सपा और गुंडागर्दी ये एक साथ जुड़ा हुआ है। सपा का कार्यकर्ता गुंडा न हो ये संभव नहीं है, ये दोनों एक ही हैं। गुंडा शब्द तो हल्का शब्द है, ये तो आतंकवादियों के संरक्षक हैं।  इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से वोट की अपील की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago