बलिया से देवरिया का सफर होगा मुश्किल, तुर्तीपार पुल एक हफ्ते के लिए बंद

बलिया। अगर आप आने वाले दिनों में बलिया से देवरिया या फिर देवरिया से बलिया जाने वाले हैं तो उससे पहले इस खबर को पढ़ लिजिए, क्योंकि ये खबर आपके काम की है, आपको बता दें कि 12 जनवरी से एक सप्ताह के लिए तुर्तीपार पुल को बंद कर दिया है। एक सप्ताह तक पुल पर सभी तरह के वाहनों  का आवागमन नहीं होगा। इतना ही नहीं उसके बाद 11 फरवरी तक भी भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमित नहीं मिलेगी।जिसके आदेश सेतु निगम ने जारी किए हैं क्योंकि पुल के मुख्य भाग पर मरम्मत का काम होना है। दरअसल देवरिया और बलिया के पुलिस, प्रशासनिक महकमें के साथ ही विभागीय अधिकारियों को सेतू के मुख्य क्षतिग्रस्त भाग के मरम्मत काम के प्रगति में होने का पत्र उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि 12 जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक भारी वाहनों के आवगमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना है।

जिसमें एक सप्ताह यानी 19 तारीख तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने को कहा गया है। यहां से हुआ रूट डायवर्ट- तुर्तीपार पुल को बंद करने के साथ ही रूट भी डाइवर्ट किया गया है ताकि लोगों को परेशानी न हो और वह अपने गनतव्य तक पहुंच सके। डाइवर्जन रुट दोहरीघाट बड़हलगंज का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। जिसक लेकर एक पत्र सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने भेजा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago