जानें कौन हैं बलिया के रहने वाले उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह?

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश नारायण सिंह राज्‍यसभा के उप-सभापति बन गए हैं. राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव गुरुवार को हुआ. इसमें एनडीए के उम्मीदवार पूर्व पत्रकार और झारखंड व बिहार के प्रमुख अखबार ‘प्रभात खबर’ के एडिटर रहे हरिवंश नारायण सिंह को जीत मिली.

हरिवंश को 125 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व महासचिव बीके हरिप्रसाद उम्मीदवार थे जिन्हें 105 वोट मिले हैं. हरिवंश नारायण सिंह का जन्म यूपी के बलिया के सिताब दियारा में एक राजपूत परिवार में हुआ है. उन्होंने राज्यसभा के उप सभापति की कुर्सी पर बैठने से पहले बैंकर और संपादक के तौर पर भी काम किया है. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले हरिवंश ने शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रूप में काम किया था.

कौन हैं हरिवंश…

हरिवंश का पूरा नाम हरिवंश नारायण सिंह है.

यूपी के बलिया में हुआ हरिवंश का जन्म – 30 जून 1956

सिताब दियारा के राजपूत परिवार से है ताल्लुक

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की

शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रुप में काम कर चुके हैं

रविवार मैगजीन से की पत्रकारिता की शुरुआत

1989 में प्रभात खबर अखबार से जुड़े

काफी समय तक रहे प्रभात खबर के प्रधान संपादक

‘मैंने दुनिया देखी’ नाम की किताब भी लिख चुके हैं हरिवंश

पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश

2014 में जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद बने

राज्यसभा सांसद हरिवंश नीतीश कुमार के हैं बेहद करीबी

जेपी और चंद्रशेखर के भी रहे हैं बेहद करीब​

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago