बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर में बिजली विभाग की लापरवाही से संविदाकर्मी योगेश राम की मौत मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। जहां विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया जेई श्याम अवध यादव को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बता दें कि गुरुवार की सुबह सिवानकलां निवासी संविदाकर्मी लाइन मैन योगेश राम विद्युत आपूर्ति बंद कराकर चेतन किशोर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर के फॉल्ट को ठीक कर रहे थे। तभी विद्युत उपकेंद्र से किसी ने सप्लाई चालू कर दी। ऐसे में हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर योगेश की मौत हो गई। योगेश की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।
इस बीच क्षेत्रीय विधायक ने डीएम से बात कर पीड़ित परिवार को 5 लाख रूपये का मुआवजा सहित एक व्यक्ति को नौकरी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया था। जबकि अधिशासी अभियंता राज कुमार सिंह ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था। जिसके चलते जेई को निलंबित कर दिया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…