Categories: बलिया

जदयू की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, अवलेश सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

बलिया। आज होटल सिंघानिया में जदयू जिला कार्यसमिति की बैठक रखी गई। जिला अध्यक्ष भारत भूषण की अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित हुई। प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस बैठक में शामिल हुए।

प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान एवम् संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी नगर पंचायत चुनाव की रणनीति भी तय की गई। जिलाध्यक्ष भारत भूषण सिंह ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं एवम् सदस्यता अभियान को और गति प्रदान करनी है।

प्रदेश महासचिव एवम् सदस्यता अभियान के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी अवलेश सिंह अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। कार्यक्रम में आये दर्जनों लोगो को प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने जदयू की रशीद कटवाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष भारत भूषण सिंह, संगठन जिला महामंत्री पंकज सिंह, बूथ विस्तारक प्रभारी सुधा तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, रोहित चौबे, ओम प्रकाश, संतोष मथुरिया, रामधन, रामकल्यण, चतरु पटेल, रामजीलाल, मनफूल प्रजापत, प्रेम राज, हंसराज, देवेंद्र पटेल, नवनीत, हनुमान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago