Categories: बलिया

मैनपुरी में डिंपल यादव के प्रचार में जदयू ने झोंकी ताकत, प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने मांगे वोट

बलिया। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर हैं। सपा के समर्थन में आई बिहार की पार्टी जदयू भी अपना दमखम दिखा रही है। जहां सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह प्रचार करते नज़र आए।

अवलेश सिंह ने डिंपल यादव के लिए गाँव – गाँव में जा कर वोट माँगे। साथ ही सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के लिए वोट मांगते वक्त अवलेश सिंह ने कहा कि नेताजी की ख्याति पूरे विश्व में फैली है आप लोग अपना एक एक वोट नेता जी को श्रद्धांजलि के रूप मे डिंपल को दे और रिकार्ड वोटों से जिताये।

इस दौरान अवलेश सिंह ने बीजेपी पर हमला भी बोला। कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है, यह चुनाव आने वाले लोक सभा चुनाव का दिशा निर्देश तय करेगा ।

बता दें यह सीट उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के असामयिक निधन से खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसम्बर को मतदान होना है।



Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago