बिल्थरारोड में बोले जयप्रकाश- पूर्व मंत्री स्व. अंचल ने इस क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया !

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया जिले के सीयर ब्लाक में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार व बीडीओ आवास की बाउंड्री  का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि हमारे पिता पूर्व मंत्री स्व0 शारदानन्द अंचल ने जीवन प्रयन्त क्षेत्र के विकास और जनता के सम्मान के लिए लड़ते रहे। और इस क्षेत्र में तहसील, डिपो, अस्पताल खुलवाने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया।

आज उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर जनता के सम्मान के साथ क्षेत्र का विकास कार्य उनके नाती ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल कर रहे है। वही ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता रही है।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य कराने में कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान के लिए कृत संकल्पित हूं।

लोकार्पण के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, सपा नेत्री ममता चन्द्रा, आचार्य शम्भूनाथ यादव, ध्रुव यादव, राजन कनौजिया, राजेन्द्र, चौरसिया, राजनाथ यादव, सपा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, शारूख फरसाटार ,जिलापंचायत सदस्य अमरजीत यादव, बब्बन यादव, बेचू यादव, सुरेंद्र पाण्डेय,नवाज खा बीडीसी , जनार्दन यादव, अंगद यादव, फाइटर, इरशाद मास्टर, आनन्द यादव, हरेराम यादव, देवेन्द्र यादव,राधेश्याम, खैरुल बसर, शाहिद समाजवाद, मुनेश्वर शर्मा, संजय यादव, पप्पू यादव , अमरेश यादव आदि क्षेत्र के ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago