बलिया पहुचे मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, PM मोदी की हेयर स्टाइल को सबसे बेहतर बताया

बलिया पहुचे देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हेयर स्टाइल को उनके शरीर के हिसाब से सबसे बेहतर बताया । उन्होंने ने कहा की मौका मिला तो उनके भी बाल अवश्य काटूंगा।

हबीब सोमवार को पार्क इन में सैलून के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी पेशा छोटा बड़ा नहीं होता है। मैं यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूं। मेरे पिता जी सैलून चलाते थे। मैंने कैंची से दोस्ती की आज इसका नतीजा सभी के सामने है। मुझे बालों से खेलने में बड़ा मजा आता है।

सैलून की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति कितना बड़ा है या छोटा उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। मुझे केवल उसके बाल ही नजर आते हैं। कहा कि यह एक धंधा है जिसमें तीन माह मेहनत करो और सुखी रहो। देखने में यह काम पहले छोटे वर्ग का था लेकिन अब यह एक अच्छा रोजगार बन गया है। यह देश के लिए काफी सुखद है।

कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता है। बस उसमें शिक्षित होना चाहिए। बताया कि देश के 24 राज्यों और 110 शहरों में 750 आउट लेट चलता है। कंपनी का लक्ष्य है तीन साल में एक हजार सैलून खोलने का है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने हेयर स्टाइल के बारे में विस्तार पूर्वक बात की। कहा कि मोदी ने देश में नई ऊर्जा प्रदान की है।

आगे भी उनके नेतृत्च में देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने आलिया भट्ट को भविष्य की बेहतरीन हीरोइन व सलमान को अच्छा एक्टर बताया। इस मौके पर कामेश्वर , अभिषेक  मिथिलेश , आशिता , शालिनी, खुश्बू, कमलावती आदि मौजूद थी।

बता दें की जावेद हबीब देश के जाने माने हेयर ड्रेसर हैं । इन्होने राज नेता से ले कर बड़े बड़े उद्योगपति  भी जावेद हबीब से सेवा लेते हैं ।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरयाणा में जावेद हबीब को दिल का दौरा भी पड़ा था ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago