खेलों के रंग में रंगा जमुना राम मेमोरियल स्कूल- शुरू हुआ वार्षिक खेलकूद महोत्सव

बलिया। चितबड़ागांव, 
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) में 12 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कपिल देव (उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र, बलिया) तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री जवाहर प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन सरस्वती पूजन एवं खिलाड़ियों से परिचय के पश्चात एथलेटिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। इस दौरान 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका), कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री कपिल देव एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री जवाहर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और सहयोग की भावना सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में खेलों को प्राथमिकता दें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषार नंद एवं सौम्या प्रसाद ने बालक एवं बालिकाओं की खेल भावना और लगन की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की सफलता में खेल प्रशिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल एवं सुनील यादव का विशेष योगदान रहा। कॉर्डिनेटर नीतू मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरविंद चौबे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago