बलियाः चितबड़ागांव के जमुना राम मेमोरियल ट्रस्ट के तहत संचालित जमुना राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी को मान्यता मिल गई है। इसके बाद अब जिले के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने बताया कि जमुना राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में भी अपना कदम रखा हैं। वर्तमान सत्र 2023-24 के प्रथम वर्ष के प्रवेश में डी-फार्मा के लिए वर्तमान में 60 सीटे है। इन सीटों पर प्रवेश शुरू हो गए है। फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया और प्राविधिक शिक्षा बोर्ड ने जमुना राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को इस बार नामांकन की मान्यता देते हुए कालेज कोड 4243 जारी किया है, जहां अब फार्मेसी की पढ़ाई होगी।
तुषार नन्द ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE UP) में सफल छात्रों का प्रवेश सरकार के द्वारा निर्धारित शुल्क पर किया जायेगा। इस अवसर पर जमुना राम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अंगद गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद लॉ कॉलेज के प्राचार्य अभय श्रीवास्तव, जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य अब्रि बघेल, डॉ अरुणेन्द्र मिश्रा ने बधाई दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…