Categories: Uncategorized

जब लालू प्रसाद यादव के लिए सीबीआई ने ली थी सेना से मदद, उसके बाद …

दोस्तों आजकल हमारे सामने सीबीआई के हवाले से कोई ना कोई खबर आती ही रहती है दोस्तों हाल ही में सीबीआई कि खबर कोलकाता से आ रही है जब सीबीआई का राज्य सरकार से टकराव हुआ है लेकिन दोस्तो ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है . आपको बता दें कि 1997 में भी एक बार सीबीआई का टकराव हुआ था जब सीबीआई को सेना की मदद मांगनी पड़ी थी एक नेता की गिरफ्तारी के लिए.

दोस्तों 1997 में लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे उस वक्त बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक घोटाले की चर्चा हो रही थी और वह घोटाला चारा घोटाला था दोस्तों यह मामला पटना हाई कोर्ट में पहुंचा. 11 मार्च 1996 को पटना हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया मामला बिहार पुलिस के हाथ से निकलने वाला था लेकिन लालू की सरकार इस बात पर अड़ी हुई थी वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और कहा कि सीबीआई की जांच की जरूरत नहीं है. बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर लेगी इस बात ने ही संकेत दे दिया था कि सीबीआई और राज्य सरकार की लड़ाई तय है सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की दलीलों को नहीं माना और सीबीआई जांच का आदेश दे दिया. 27 मार्च 1996 को सीबीआई ने पहला केस दर्ज किया .

जांच होती रही और वक्त बीतता गया 10 मई 1997 को सीबीआई ने बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखा और कहा की मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस दर्ज करना है राज्यपाल इसकी अनुमति दें उस वक्त के राज्यपाल अखलाक उर रहमान थे उन्होंने मंजूरी दे दी . इसके बाद सीबीआई ने 17 जून 1997 को बिहार सरकार के 5 बड़े अधिकारियों को हिरासत में लिया और इसकी 1 महीने के बाद ही सीबीआई ने 55 लोगों को चारा घोटाले में आरोपी बनाया . इन आरोपियों में एक नाम लालू प्रसाद यादव का भी था . सीबीआई के सामने यह चुनौती थी कि लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी करना है सीबीआई ने बिहार सरकार के अधिकारियों की गिरफ्तारी तो आसानी से कर ली थी लेकिन लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी उनके लिए एक चुनौती थी । नीचे दी हुई विडियो में देखिये किस तरह हुई आगे की कार्यवाई .

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago